रामगढ़ चौक: शर्मा गांव में दो ईंट भट्ठा चिमनियों पर बिजली चोरी का मामला दर्ज, लगभग ₹5 लाख का जुर्माना
शर्मा गांव स्थित ताज ईंट चिमनी तथा नटराज ईंट चिमनी पर गुरुवार 3 बजे अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपभोग करने को लेकर तेतरहाट थाना में विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा मामला दर्ज कराया गया है। जिसको लेकर लाखों रुपये जुर्माना भी लगाया गया।AEE ने बताया कि आगे भी चोरी से बिजली का उपयोग करने वालों के विरुद्ध छापेमारी जारी रहेगा।