महरौनी: पाली: ग्राम अंडेला में भागवत कथा के समापन के साथ संपन्न हुआ 101 कन्याओं का सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन
ग्राम अंडेला स्थित सेनापत मंदिर के पास आयोजित हो रही श्रीमद् भागवत कथा का शुक्रवार सुबह के समय समापन हुआ। जहां कथा समापन के पश्चात स्थानीय लोगों द्वारा 101 कन्याओं का वैदिक मंत्रौच्चार के साथ सर्वजातीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम बड़े ही उत्साह पूर्वक संपन्न कराया गया।