झांसी: सारमऊ गांव में सिपाही के पिता ने गुटखा थूकने पर युवक को मारी गोली, सीने में घुसी और कमर से निकली बाहर
Jhansi, Jhansi | Jun 17, 2025 सारमऊ गांव में सिपाही के बाप ने गुटखा थूकने पर गोली मारी युवक के सीने में घुसी,कमर से बाहर निकली आपको बतादे झांसी में सड़क पर गुटखा थूकने पर सिपाही के बाप ने एक युवक को गोली मार दी। गोली सीने से घुसकर कमर से बाहर निकल गई। बचाने आए भतीजे पर लाठियों से हमला कर सिर फोड़ दिया। पैर में फ्रेक्चर हो गया। इसके बाद तमंचा लहराते हुए भाग गया।