झांसी: राजपुर गांव में आंधी से मकान पर गिरे पेड़, ग्रामीणों ने प्रशासन से की मुआवजे की मांग
Jhansi, Jhansi | Jun 16, 2025 झांसी में रविवार को आई आंधी और बारिश ने रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर में जमकर कहर बरपाया। यहां ग्रामीणों को आंधी से काफी नुकसान झेलना पड़ा है। वहीं, एक मकान पर पेड़ गिरने से शेड चकनाचूर हो गया, जिसके चलते एक परिवार दब गया। किसी प्रकार गांव के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। रात 12 बजे आई आंधी में राजापुर गांव में लगभग 10 पेड़ गिरे हैं।