झांसी: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय 17 को B.Ed परीक्षा परिणाम घोषित करेगा, एडमिशन के लिए 69 जिलों से परीक्षार्थी हुए थे शामिल
Jhansi, Jhansi | Jun 16, 2025 झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कराई गई बीएड 2025 प्रवेश परीक्षा के परिणाम 17 जून को घोषित किए जाएंगे। इसको लेकर विश्वविद्यालय ने परिणाम एजेंसी को सौंप दिए हैं। हालांकि, इसे एक दिन आगे बढ़ाया गया है। अब कुलपति बैठक के बाद इसे जारी कर देंगे।