कांके: हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आग पर पाया गया काबू
Kanke, Ranchi | Jun 4, 2024 रांची के हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के बाद थोड़ी देरी के लिए बीजेपी प्रदेश कार्यालय में अफरा तफरी का माहौल बन गया। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मौजूद सभी लोग बाहर निकलने लगे। बता दें कि उस वक़्त बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल भी मौजूद थे।