राघोगढ़: जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की कांबिंग गश्त, कई मामलों में 62 फरार वारंटी गिरफ्तार
गुना एसपी हितिका वासल के निर्देशन में चार और पांच अप्रैल 2026 की रात जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस टीमों ने कांबिंग ग्रस्त की। 5 अप्रैल देर शाम को एसपी ने बताया, कांबिंग गस्त में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारंट और अन्य मामलों में फरार गुंडा बदमाश हिस्ट्रीसीटर जिला बदर 62 वारंटी बदमाश गिरफ्तार किए गए। जिनमें 24 स्थाई और 38 गिरफ्तारी वारंटी शामिल है।