सांगानेर: संविधान दिवस पर उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान कार्यालय में अपर महाप्रबंधक सहित रेल कर्मियों ने उद्देशिका का किया वाचन
संविधान दिवस के अवसर पर उद्देशिका के वचन को उत्तर पश्चिम रेलवे प्रधान कार्यालय में अपर महाप्रबंधक सहित रेल कर्मियों ने मंगलवार को दोहराया। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशी किरण के अनुसार अशोक माहेश्वरी अपार उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मियों ने संविधान दिवस के अवसर पर रेल कर्मियों को संविधान दिवस उद्देश्य का वाचन किया।