सांगानेर: राजस्थान विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति के आवाहन पर जयपुर के सभी उपखंडों पर एक दिवसीय प्रदर्शन
राजस्थान विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति के आव्हान पर सोमवार का सरकार द्वारा वितरण निगमों में हेममॉडल,एमबीसी,प्रसारण निगम में इनविट,एनटीपीसी के साथ ज्वाइंट वेंचर के माध्यम से लागू किये जा रहे निजीकरण के विरोध में एवं विद्युत निगमों में ओपीएस के तहत जीपीएस खाते खोलने व सीपीएफ कटौती बंद करने की मांग को लेकर राजस्थान के समस्त उपखण्डो पर एकदिवसीय प्रदर्शन किया।