सांगानेर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की मुख्यमंत्री कार्यालय में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित किया।उन्होंने अधिकारियों को विभागीय बजट घोषणाओं को त्वरित गति से पूरा करने के लिए निर्देशित किया।उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षण कार्य सुचारू रूप से चले इस हेतु सत्र के प्रारंभ में ही विद्यार्थियों को लगभग साढ़े 3 करोड़ पाठ्यपुस्तक दी गई।