सांगानेर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राजनीतिक आख्यान संग्रहालय में नवनिर्मित संविधान दीर्घा का किया लोकार्पण
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को विधानसभा में संविधान दिवस पर आयोजित समारोह में राजनीतिक आख्यान संग्रहालय में नवनिर्मित संविधान दीर्घा का लोकार्पण किया।इस संविधान दीर्घा में मूल संविधान के 22 भागों के आरंभ में दर्शाई गई। कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया।देवनानी ने बताया कि संविधान दीर्घा का उद्देश्य संविधान का बोध करना है।