चंदौसी: नगलिया बल्लू के जंगलों में पेड़ पर लटकते युवक के शव की पहचान अजय पाल पुत्र प्रेमपाल, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई
थाना बनियाठेर क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब कादलपुर कुकेटा नगरिया व्ललू के रकवा क्षेत्र में खेत के पास पेड़ पर एक युवक का शव रस्सी के फंदे से लटका मिला। स्थानीय लोगों ने करीब 11 बजे शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी बोविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अजय पाल से हुई