कोरबा: कोरबा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने जताया हत्या का शक, तीन दिन बाद कब्र से निकलवाया शव
Korba, Korba | Jun 20, 2026 कोरबा में श्यांग थाना क्षेत्र के छिरहुट गांव में दफनाई गई 23 वर्षीय नवविवाहिता घूरई बाई का शव कब्र से निकाला गया। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।मृतका के मायके पक्ष को मौत की सूचना पर संदेह हुआ।