कौंच: चंदकुआं स्थित नाथूराम पुरोहित विद्यालय के बाहर स्वच्छता अभियान की खुली पोल, स्कूल के बाहर कूड़े का अंबार
Konch, Jalaun | Jul 30, 2026 कोंच के चंदकुआं स्थित नाथूराम पुरोहित विद्यालय के बाहर नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। गुरुवार सुबह 9:15 बजे मुख्य मार्ग पर ही कूड़े का अंबार लगा होने से राहगीरों, स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कूड़े के ढेर में गौवंश पॉलीथीन और अन्य कचरा खाते नजर आए। गंदगी के बीच से बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशान है।