बहेड़ी: बहेड़ी के सिरसा फॉर्म के पास पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
बहेड़ी रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बहेड़ी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक मनोज कुमार उपाध्याय के साथ पुलिस टीम ने कारवाई करते हुए सिरसा चौकी क्षेत्र सिरसा के सिरसा फॉर्म के पास से शाम करीब साढ़े सात बजे दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी दिलबाग सिंह को गिरफ्तार कर लिया।