लोहरदगा: बगड़ू थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
लोहरदगा जिले के कुडू बिजली सबडिवीजन की ओर से बिजली चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विभाग द्वारा बगड़ू थाना क्षेत्र के बेटहट, आनदपुर व बगड़ू बांडी गांव में मंगलवार को शाम में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें बिजली विभाग के सहायक अभियंता मोहम्मद जीशान की अगुवाई में छापेमारी टीम में मानव दिवस कर्मी शाहनवाज अंसारी, हुसैन अंसारी, नवल भगत, दिनेश उराँव