ज्ञानपुर: चौरी पुलिस ने अंग्रेजी शराब और बीयर की बड़ी चोरी का किया पर्दाफाश
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर जनपद भदोही में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है, उसी के क्रम में थाना चौरी पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी, जहां अंग्रेजी शराब और बीयर की बड़ी चोरी का पर्दाफाश करते हुए पांच चोरों को गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार चोरों पर लूट और गैंगस्टर एक समय 21 मुकदमे दर्ज हैं।