खलीलाबाद: शहर कोतवाली में आगामी मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सौहार्दपूर्वक मोहर्रम मनाने की अपील की गई
खलीलाबाद कोतवाली परिसर में आगामी मुहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बुधवार दोपहर 3:00 बजे पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे, ताजियादारों, डीजे संचालकों तथा दोनों समुदायों के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।