कोल: नर्मदा विहार में चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना, गेट तोड़कर लाखों के जेवरात व ₹60 हजार नगदी चुराई
Koil, Aligarh | Apr 5, 2026 नर्मदा विहार में चोरों ने बंद मकान को निशाना बना लिया। बंद मकान में चोर दरवाजा तोड़कर प्रवेश कर गए और लाखों रुपए के जेवरात और ₹60000 नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मकान स्वामी उदयवीर सिंह 2 अप्रैल को अपनी पत्नी व बच्चों के साथ गांव घूमने गए थे।