दमोह: विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यमंत्री लखन पटेल ने पॉलिटेक्निक कॉलेज में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया पौधारोपण
Damoh, Damoh | Jun 5, 2025 दमोह विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। वहीं आज गुरुवार सुबह 11 बजे शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में राज्यमंत्री लखन पटेल, सांसद राहुल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे के मुख्य आतिथ्य में एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारम्भ किया गया।