घुवारा: रामटौरिया बस स्टैंड पर गुंडागर्दी, बीच चौराहे से चाट दुकानदार के अपहरण की कोशिश नाकाम
रामटौरिया बस स्टैंड पर एक चाट दुकानदार जग्गी पटेल के साथ सरेआम मारपीट कर उसे जबरन गाड़ी में डालकर अगवा करने की कोशिश की गई। पुरानी रंजिश के चलते गौरीशंकर यादव और उसके साथी ने हमला किया, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए दुकानदार को बचा लिया। घटना का वीडियो गुरुवार की सुबह करीब 11: 30 बजे वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे है।