मुंगावली: मुंगावली-बीना मार्ग की मरम्मत शुरू, गड्ढों से परेशान राहगीरों को मिलेगी राहत
मुंगावली-बीना मार्ग पर आखिरकार पेंच वर्क का कार्य शुरू हो गया है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों से राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय नागरिक लगातार मार्ग के सुधार की मांग कर रहे थे। मांग को देखते हुए संबंधित विभाग ने सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। गुरुवार शाम करीब 6 बजे पेंच वर्क शुरू होने की जानकारी मिली।