खंडवा नगर: आरोपी का जुर्म देख दो पत्नियाँ भागीं, आरोपी ने 10 वर्षीय मूकबधिर बच्ची का अपहरण कर किया था यौन शोषण
मूंदी थाना क्षेत्र में रहने वाली 10 वर्षीय बच्ची का उसी के रिश्तेदार ने अपहरण कर यौन शोषण किया। दो दिनों की मशक्कत के बाद आरोपी पकड़ा गया। उसके कब्जे से लड़की को दस्तयाब कर लिया गया है। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। क्षेत्र में रहने वाला आदिवासी परिवार 29 मई को बीड़ पुलिस चौकी पहुंचा।