मुरादाबाद: कटघर क्षेत्र में ए आर हॉस्पिटल में 4 दबंगों द्वारा की गई फायरिंग, डॉक्टर ने पुलिस थाने में दी तहरीर
कटघर थाना क्षेत्र में भारत पेट्रोल पंप के सामने बने ए आर अस्पताल में चार दबंगों द्वारा फायरिंग की गई। महिला डॉ सबा का कहना है कि वह अपने हॉस्पिटल में बैठी हुईं थीं, तभी अचानक हॉस्पिटल के बाहर चार लोग गाली गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर चारों ने अस्पताल में फायरिंग शुरू कर दी। तहरीर के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।