बिचौली हप्सी: रिटायर्ड डीएसपी के अपमान पर खाकी का आक्रोश, पन्ना कांड की गूँज इंदौर तक, पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
7 अप्रैल की वह शाम पन्ना जिले में खाकी की छवि पर एक बदनुमा दाग की तरह दर्ज हो गई।रिटायर्ड DSP भारत सिंह चौहान और उनके करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग दंपत्ति के साथ चेकिंग के दौरान सीट बेल्ट को लेकर विवाद हुआ।आरोप है कि ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मियों ने मर्यादा की सारी हदें लांघते हुए बुजुर्ग दंपति के साथ न केवल अभद्रता की, बल्कि बर्बरता का परिचय भी दिया।