मिर्ज़ापुर: देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के वीरपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलटा, बाल-बाल बचे लोग
मंगलवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के वीरपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलटने से खाई में गिर गया गनीमत रहा कि वहां मौजूद कोई भी घायल नहीं हुआ वही मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि ट्रक ड्राइवर काफी नशे की हालत में ट्रक को चला रहा था जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई है एंबुलेंस की मदद से ट्रक ड्राइवर को जिला अस्पताल के लिए भेजा