मिर्ज़ापुर: प्रतापगढ़ के महेशगंज थाने में 27 नामजद व 60 अज्ञात कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज होने पर सवर्ण आर्मी ने किया प्रदर्शन
प्रतापगढ़ जनपद की महेशगंज थाने में सवर्ण आर्मी के 27 नामजद व 60 अज्ञात कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करने के विरोध में मिर्जापुर कलेक्ट्रेट में सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सोमवार की दोपहर 1:00 बजे प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र डीएम प्रियंका निरंजन को सौंपा।आरोप लगाया कि महेशगंज थाने की पुलिस दमनकारी नीति अपना रही है।