मिर्ज़ापुर: कुंभ स्नान कर लौट रहे दर्शनार्थियों की आर्टिका कार पिकअप से टकराई, कार सवार चार लोग घायल, अकोडी गांव के पास की घटना
विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोडी गांव के पास मंगलवार की सुबह लगभग 11:00 बजे प्रयागराज कुंभ से स्नान कर वापस लौट रहे गुजरात के रहने वाले कार सवार की गाड़ी गैस लदी पिकअप से टकरा गई जिसमें कार में सवार चार लोग घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर भेजा जहां इलाज जारी है पिकअप सवार दो लोगों को मामूली चोट आई है