मिर्ज़ापुर: भैंसा और सेमरी गांव के बीच रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का मिला शव, पुलिस को दी गई सूचना
कछवा थाना क्षेत्र के भैंस व सेमरी गांव के बीच रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने कछवा पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला का उम्र लगभग 35 वर्ष है और व स्लेटी रंग की साड़ी पहनी है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।