अनूपपुर: कुशियारा प्राथमिक विद्यालय में पेयजल संकट, चार बोर के बावजूद प्यासे रह रहे छात्र
जिले के कुशियारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। विद्यालय परिसर में चार बोर कराए जाने के बावजूद तीन हैंडपंप बंद पड़े हैं, जबकि एकमात्र चालू हैंडपंप से मटमैला व गंदा पानी निकल रहा है। ऐसे में छात्र घर से लाया पानी खत्म होने के बाद कई घंटों तक प्यासे रहने को मजबूर हैं। प्रशासन से मांग की गई है की व्यवस्था सुधारी जाए ।