होशंगाबाद नगर: बालाजी वेयर हाउस में रिश्वत की शिकायत करने वाले किसान को केंद्र प्रभारी के साले ने दी धमकी
जिले के इटारसी स्थित बालाजी वेयर हाउस पर में समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के बदले 6 हजार रुपए की रिश्वत की शिकायत करने वाले किसान लाड़ली पटेल को धमकी मिलने का मामला शुक्रवार दोपहर 3 बजे सामने आया है। केंद्र प्रभारी के जेल जाने से नाराज उसके साले हिमांशु साहू ने फोन कर किसान को धमकाया और खुद को बीजेपी कार्यकर्ता बताया। जिसका करीब 2 मिनट का ऑडियो सामने आया है।