त्योंथर: पूर्व त्यौंथर विधायक श्यामलाल द्विवेदी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
Teonthar, Rewa | Jul 27, 2025 रीवा जिले के त्यौंथर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रहे श्यामलाल द्विवेदी ने आज दिनांक 27 जुलाई 2025 को दोपहर तकरीबन 3:00 बजे भारत सरकार के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की है आपको बता दे इस दौरान पूर्व विधायक श्याम लाल द्विवेदी ने त्यौंथर विधानसभा अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य के मुद्दों के बारे में चर्चा की है