गुमला: जंगल में दातून तोड़ने के दौरान सांप ने डसा, झाड़-फूंक से नहीं मिली राहत, अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Jul 10, 2026 डुमरी थाना क्षेत्र के टांगर टोली गांव निवासी 42 वर्षीय सुधीर मिंज सांप के काटने से घायल हो गया। वह अपने पोते के साथ बाइक से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचा। गुरुवार को सुधीर खेत की ओर काम करने गया था। इसी दौरान वह जंगल में दातून तोड़ रहा था तभी हरे रंग के एक सांप ने उनके पैर में काट लिया। गांव में झाड़ फूंक और जड़ी बूटी से उसे राहत नहीं मिली।