पीरो: पीरो नगर परिषद में पर्यावरण दिवस पर जागरूकता सभा आयोजित, पौधारोपण कर लिया गया संकल्प
Piro, Bhojpur | Jun 5, 2026 विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर पीरो नगर परिषद परिसर में जागरूकता सभा का आयोजन शुक्रवार की शाम 4 बजे के करीब किया गया, जिसमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियम-2026 की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यपालक पदाधिकारी मेघा ने की और जनप्रतिनिधियों से स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।