जगदलपुर: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर प्रवास की दी जानकारी, कहा- बस्तर के विकास पर होगी चर्चा
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज जगदलपुर पहुंचे । जहां उन्होंने मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि बस्तर से नक्सलवाद खत्म होने के बाद वह स्वयं पहली बार बस्तर आए हैं ,नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलाव नजर आ रहे हैं ।