कोडरमा: कोडरमा स्टेशन के पास रांची जा रहे छात्रों से लूटपाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा रेलवे स्टेशन के पास बीती रात एक लूट की वारदात सामने आई है। गिरिडीह जिले के घोड़थम्भा निवासी आयुष कुमार अपने मित्र के साथ रांची स्थित मारवाड़ी कॉलेज में बीएससी आईटी में नामांकन के लिए ट्रेन पकड़ने कोडरमा स्टेशन पहुंचा था। इसी दौरान रात करीब 1 बजे स्टेशन के समीप तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया।