टापरी: प्रदेश के मुख्यमंत्री सुख विंदर सिंह सुक्खू चोलिंग पहुँचे, सेना व आम जनमानस से की मुलाकात, जाना हाल-चाल
Tapri, Kinnaur | Jun 9, 2025 हिप्र के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार सुबह करीबन 11:20 मिनट के आसपास किन्नौर के चोलिंग आर्मी हेलीपेड पहुँचे है। जहाँ उनका सेना,आम जन मानस समेत केबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने भव्य स्वागत किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद सेना के जवानों,आम जनमानस से मुलाक़ात कर सभी का हाल चाल भी जाना है। जिसके बाद वे रिकांग पिओ के लिए रवाना हुए है।