चूरू: राजलदेसर में डोटासरा-जूली का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का मंत्र
Churu, Churu | Jun 30, 2026 सीकर से बीकानेर जाते समय मंगलवार को PCC अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली राजलदेसर पहुंचे। मंडल अध्यक्ष मो. जब्बार खोखर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माला-साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया। विधायक पूसाराम गोदारा भी मौजूद रहे।