बलियापुर: बांधटांड़ गांव में तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन का समापन
बलियापुर के बांधटांड़ घड़बड़ गांव में तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन का कुंज मिलन के साथ समापन हुआ। बंगाल के काशीबेड़ा से आए कीर्तन गायक वरुण चक्रवर्ती ने श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी ने कीर्तन गायक को,सम्मानित किया और जनता के सुख-शांति के लिए प्रार्थना की।