पिपरई: गरेंठी में सरस्वती शिशु मंदिर के तत्वावधान में ग्राम उत्सव का हुआ आयोजन, निकाली शोभा यात्रा व भगवान शिव का हुआ अभिषेक
ग्राम गरेंठी के सरस्वती शिशु मंदिर के तत्वाधान में ग्राम उत्सव संपन्न हुआ जिसके चलते ग्राम वासियों द्वारा राम जानकी मंदिर से शोभायात्रा निकाली जिसमें रानी लक्ष्मीबाई, मां अहिल्याबाई की झांकी के साथ रामायण मंडल के भजन गायको द्वारा रामधुन, भारत माता के जयकारे के साथ शोभायात्रा शिवमठ गरेठी पहुंची।