पिपरई: आकेत गांव से 24 वर्षीय विवाहिता लापता, पिपरई पुलिस ने मामला दर्ज किया
पिपरई थाना क्षेत्र के आकेत गांव से एक 24 वर्षीय विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है, गुरूवार को शाम 7 बजे पिपरई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आकेत निवासी श्रीपाल लोधी उम्र 31 वर्ष ने पिपरई थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पत्नी रवीता घर से बिना बताये कहीं चली गई है, फरियादी की शिकायत पर पिपरई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।