पिपरई: बंधी गांव में रंजिश के चलते तीन लोगों ने 34 वर्षीय व्यक्ति पर हमला किया, मामला दर्ज
बुधवार को शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार पिपरई थाना क्षेत्र के बंधी गांव में रंजिश के चलते एक व्यक्ति के साथ तीन लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है, पिपरई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बंधी निवासी गोपाल उम्र 34 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रंजिश के चलते गांव के ही वकील, मलखान और रामवीर यादव ने मारपीट की है।