पिपरई: बरखेड़ा गांव में पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों पर दबंगों ने किया हमला, जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
मंगलवार को शाम 5 बजे हरिबाबू अपने खेत पर पानी दे रहा था, तभी गांव के भैयालाल, नेलेश, कामता बाई और मीरा ने गाली-गलौच शुरू कर दी। जब हरिबाबू ने इसका विरोध किया,तो दबंगों ने फरसा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए हरि बाबू के भाई जंडेल और पत्नी रीना बाई पर भी हमला किया गया। जब रुमाल सिंह ने उन्हें बचाने की कोशिश की, तो उन से भी मारपीट की गई।