गोरखपुर: नकहा नंबर 1 वार्ड-9 निवासी एक व्यक्ति ने गोरखपुर प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर सड़क व नाली बनवाने की लगाई गुहार
नकहा नंबर-1 वार्ड-9 निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार को गोरखपुर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि नकहा नंबर 1 में 300 मीटर सड़क व नाली पास है। इसे बनवाने के लिए नगर निगम के अधिकारी, पार्षद सबसे मिल चुके हैं। लगभग 4 वर्षों से परेशान हैं, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है।