बल्दीराय: सुल्तानपुर में हिस्ट्रीशीटर बदमाश को बल्दीराय पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के पास से 268 ग्राम स्मैक हुई बरामद
थाना बल्दीराय पुलिस ने आज कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विश्वनाथ सिंह उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 268 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी बल्दीराय के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने विश्वनाथ सिंह उर्फ बाबा (35 व