बल्दीराय: बल्दीराय पुलिस ने चोरी के मामले में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
थाना बल्दीराय पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी के मामले में दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी बल्दीराय के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम ने थाना बल्दीराय क्षेत्र के सिंघनी तिराह