बल्दीराय: हलियापुर के पास अनियंत्रित डंपर पुल के पिलर से टकराया, चालक गंभीर रूप से घायल, इलाज चल रहा है
हलियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह लगभग 8:00 बजे एक सड़क हादसा हुआ जिसमें एक गिट्टी लदा डंपर अनियंत्रित होकर पुल के पिलर से जा टकराया जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज कुमारगंज अयोध्या अस्पताल, में चल रहा है