बल्दीराय: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 82 पर इनोवा कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, गाड़ी में मिला पोस्ता का छिलका
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गाजीपुर की तरफ से सुल्तानपुर होकर लखनऊ जा रही इनोवा कार पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किमी 82 हलियापुर के पास गुरुवार शुक्रवार की मध्य रात 2:30 बजे अज्ञात वाहन से टकरा गई। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार लोग कार छोड़कर फरार है। गाड़ी के अंदर कई बोरे में नशीला पदार्थ पोस्ते का छिलका भरा हुआ है। गाड़ी पर पंजाब का नंबर लिखा है