मंडला: सीवर लाइन कार्य के बाद जर्जर हुई पुरानी डिंडोरी रोड, ग्राम पंचायत बड़ी खैरी के ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग
Mandla, Mandla | Jun 30, 2026 ग्राम पंचायत बड़ी खैरी के ग्रामीणों ने मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन सौंपकर पुरानी डिंडोरी रोड की मरम्मत और पुनर्निर्माण की मांग की। मंगलवार को दो बजे दिए आवेदन में ग्रामीणों का कहना है कि सीवर लाइन बिछाने के लिए सडक़ खोदी गई थी, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद सडक़ को पूर्व स्थिति में नहीं बनाया गया।