बीसलपुर: रास्ते से निकलने को लेकर ढकिया जलालपुर गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष में घायल वृद्ध की बरेली में उपचार के दौरान मौत
ढकिया जलालपुर गांव में रास्ते में खड़ी गन्ने की ट्राली के विवाद में सिख फार्मर समेत दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। दोनों पक्ष की ओर से पुलिस ने नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। संघर्ष में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 65 वर्षीय राजेंद्र सिंह को गंभीर चोटों के बाद बरेली रेफर किया गया था। बरेली में इलाज के दौरान बुधवार को राजेन्द्र सिंह की मौत हो गई।